जमुई, अप्रैल 2 -- जमुई, हिन्दुस्तान संवाददाता विद्युत उपभोक्ताओं की शिकायतों के निवारण के लिए जिले के सभी विद्युत कार्यालयों (कनीय विद्युत अभियंता कार्यालय तक) में प्रत्येक सोमवार और प्रत्येंक शुक्त्रवार को बिल सुधार शिविर लगाया जा रहा है। इसकी जानकारी बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता संजीव कुमार ने दिया। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता मेरे लिए भगवान है। जिले के उपभोक्ताओं की कोई तरह का दिक्कत ना हो इसके लिए सप्ताह में दो दिन सोमवार और शुक्त्रवार शिविर लगाया जाएगा । उस शिविर में उपभोक्ता अपनी समस्या को जेई के पास रखेंगे और उसका हर संभव निदान होगा। इस शिविर में बिल सुधार संबंधित शिकायतों के अतिरिक्त अन्य समस्याओं का भी निष्पादन किया जायेगा। स्मार्ट प्रीपेड मीटर से जुड़ी शिकायत को दूर किया जाएगा। विद्युत आपूर्ति से संबंधित समस्याओं जैसे झुका हुआ प...