आगरा, फरवरी 28 -- विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश लखनऊ एवं जिलाधिकारी प्रणय सिंह के निर्देशन में शनिवार को शहर के शेमफोर्ड पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया। जिला विज्ञान क्लब द्वारा विज्ञान शिक्षाविदों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष रत्नेश कश्यप, सीडीओ वीरेंद्र सिंह, एआरटीओ आरपी मिश्र, सीएमएस डॉ. संजीव सक्सेना, भाजपा नेता दिनकरराव चतुर्वेदी एवं कार्यक्रम संयोजक समन्वयक जिला विज्ञान क्लब डॉ. जयंत गुप्ता ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप जलाकर एवं मल्यार्पण किया गया। विद्यालय के प्रबंधक वैभव अग्रवाल, विद्यालय ट्रस्टी गरिमा अग्रवाल एवं प्रधानाचार्य देवेंद्र पाल सिंह द्वारा सभी अतिथियों को स्मृति...