खगडि़या, मई 21 -- खगड़िया, नगर संवाददाता खगड़िया जिले के वित्तीय विकास, आधारभूत संरचना एवं जनकल्याण से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर जदयू जिलाध्यक्ष अनुराधा कुशवाहा ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से गुरुवार को मुलाकात की। इस दौरान जदयू जिलाध्यक्ष ने जिले में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं रोजगार के क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने की मांग रखी। उन्होंने जिले में व्यापार एवं कृषि आधारित योजनाओं को बढ़ावा देने के लिए विशेष आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने खगड़िया जिले के समग्र विकास के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई तथा संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया। जिलाध्यक्ष का मुख्यमंत्री से इस मुलाकात को जिले के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। जदयू कार्यकर्ताओं एवं स्थानी...