हापुड़, मई 11 -- जिले में विकास कार्य कराए जाने के लिए लोक निर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष-2026-27 की कार्ययोजना तैयार कर ली है, इसमें सड़कों के नव निर्माण, मार्गो के चौड़ीकरण, क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत एवं पुल निर्माण के प्रस्ताव शामिल है। ऐसे में रविवार को जिला मुख्यालय में कार्ययोजना को अंतिम रूप देने के लिए विभागीय अधिकारियों ने जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की, इसमें जनप्रतिनिधियों ने अपनी-अपनी विधानसभा के निर्माण कार्यों के प्रस्तावों पर चर्चा की। लोक निर्माण विभाग द्वारा हर साल वित्तीय वर्ष की कार्ययोजना तैयार करता है, इसमें जनपद की तीनों विधानसभाओं में होने वाले विकास कार्यों को शामिल कराया जाता है। इसमें मुख्य रूप से सड़कों को चौड़ीकरण, नवनिर्माण, क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत, पुलों की मरम्मत एवं नवनिर्माण आदि प्रस्ताव शामिल होते ह...