हापुड़, दिसम्बर 30 -- उत्तर प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमिता विभाग के राज्यमंत्री(स्वतंत्र प्रभार) एवं जनपद के प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मंगलवार को जिला मुख्यालय स्थित सभागर कक्ष में जनपद के विकास कार्यो की समीक्षा की। उन्होंने बिजली विभाग द्वारा उपभोक्ताओं को विभाग के चक्कर लगवाने की शिकायत पर फटकार लगाई। गढ़मुक्तेश्वर में बंद पड़े फुव्वारों को लेकर नाराजगी व्यक्त की। जिले के प्रभारी मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि शासन द्वारा संचालित योजनाओं में किसी भी लाभार्थी को परेशान न किया जाए। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारी को निर्देश दिए कि आम जनमानस की विद्युत बिल को लेकर जो भी शिकायतें उनके कार्यालय में प्राप्त होती है उनका समय सीमा के अंतर्गत निस्तारण करना सुनिश्चित करें। ऑनलाइन के बजाए ऑफलाइन आने वाली शिका...