बगहा, मार्च 30 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय। जिले के सभी प्रारंभिक एवं मध्य वद्यिालयों में सोमवार को कक्षा 1 से कक्षा 11 तक छात्र-छात्राओं के वार्षिक की परीक्षा का रिजल्ट दे दिया गया। इस दौरान अभिभावक-शक्षिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कुल 1545 प्रारंभिक और 749 मध्य वद्यिालयों में कार्यक्रम आयोजित की गई। संगोष्ठी का थीम ह्यप्रवेश से प्रगति तक, वद्यिालय और अभिभावक साथ-साथह्ण रखा गया था। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों के नामांकन, नियमित उपस्थिति और शैक्षणिक विकास में अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी सुनश्चिति करना था।कार्यक्रम के दौरान अभिभावकों के साथ बच्चों के परीक्षा परिणाम भी साझा किए गए और उनकी शैक्षणिक प्रगति पर वस्तिार से चर्चा की गई। साथ ही घर पर बेहतर शैक्षणिक वातावरण तैयार करने के उपायों, समय प्रबंधन, सकारात्मक माहौल और प...