सराईकेला, मई 21 -- सरायकेला/राजनगर। जिले के राजनगर और सरायकेला क्षेत्र में बिजली व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। राजनगर प्रखंड क्षेत्र में पिछले 31 घंटों से लगातार बिजली गुल रहने के कारण जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। वहीं दूसरी ओर जिला मुख्यालय और आसपास के इलाकों में सुबह से ही जारी बिजली की आंखमिचौनी ने आम जनता को त्रस्त कर दिया है। पानी के लिए मचा त्राहिमाम, कारोबार ठप यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी के बीच गहराया बिजली संकट, ग्रामीण क्षेत्रों में लो-वोल्टेज और कटौती से लोग बेहालबिजली संकट का प्रभाव क्षेत्र में पेयजल का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। इसके अलावा, बिजली पर निर्भर रहने वाले छोटे-बड़े व्यवसाय, ऑनलाइन काम और कुटीर उद्योग पूरी तरह ठप हो गए हैं। भीषण गर्मी और उमस के बीच बिना बिजली के रहना लोगों के लिए जी का जंजाल बन गया है। राजनगर में ...