आगरा, जनवरी 23 -- जिले के निबंधन कार्यालयों में शुक्रवार को करीब 550 बैनामा हुए। दूरदराज से लोग रजिस्ट्री कराने को तहसील सदर पहुंचे। तहसील सदर के पांच रजिस्ट्री कार्यालयों में दनादन बैनामा पंजीकृत हुए। उधर, अधिवक्ताओं व दस्तावेज लेखकों के चैंबरों पर भी दस्तावेज तैयार कराए गए। शनिवार को काफी बैनामे होंगे। रविवार व सोमवार को अवकाश की वजह से यह संभावना है। जिले के 10 निबंधन कार्यालयों में इन दिनों खूब बैनामा हो रहे हैं। कृषि और प्लॉट के बैनामा सबसे अधिक हो रहे हैं। किसान बड़ी संख्या में रजिस्ट्री करा रहे हैं। तहसील सदर के अलावा बाह, किरावली, फतेहाबाद, खेरागढ़ व एत्मादपुर तहसील के उप निबंधक कार्यालयों में भी बड़ी संख्या में बैनामा हुए। बैनामों की रफ्तार का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। तहसील सदर के पांच निबंधन दफ्तरों में दोपहर बाद काफी संख्या में...