गाज़ियाबाद, फरवरी 19 -- गाजिायाबाद। जिले के युवाओं को अब रोजगार के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। युवाओं को सशक्त बनाने के लिए एक पहल की गई है। आनेस्ट पोर्टल के माध्यम से महज 15 मिनट में युवाओं को रोजगार मिलेगा। प्रोजेक्ट के जरिए स्थानीय युवाओं और उद्योगों को एक डिजिटल प्लेटफॉर्म पर जोड़ा गया है। इससे रोजगार की प्रक्रिया तेज, पारदर्शी और प्रभावी बन सके। युवाओं को उनकी योग्यता के आधार पर आसानी से अपने जनपद में ही अब रोजगार में मिल सकेगा। इसके लिए केंद्र सरकार ने पहल करते हुए। आनेस्ट ( ओपन नेटवर्क फार एंप्लायमेंट एंड स्किलिंग ट्रांसफार्मेशन ) प्लेटफार्म को जनपद में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरु किया है। इसके अनुसार 15 किलोमीटर के दायरे में युवाओं को 15 मिनट में रोजगार मिल सकेगा। जिससे युवाओं के समय और यात्रा का खर्च दोनों की बचत हो सकेग...