कटिहार, सितम्बर 11 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि देश के विकास में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने और उनके नए विचारों को राष्ट्रीय मंच देने के उद्देश्य से विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग -2027 के लिए जिले में पंजीकरण अभियान शुरू किया गया है। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार की पहल के तहत माय भारत, कटिहार की ओर से विभिन्न प्रखंडों में युवाओं को अभियान से जोड़ने की कवायद तेज कर दी गई है। यह भी पढ़ें- भारत यंग लीडर डायलॉग से युवाओं को जोड़ा जाएगा : शिवम शर्मा राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों का जागरूकता अभियान राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों के माध्यम से जिले के विद्यालयों, महाविद्यालयों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। युवाओं को कार्यक्रम की जानकारी देने के साथ ही आधिकारिक माय भारत पोर्टल पर जल्द पंजीकरण कराने के लि...