बिहारशरीफ, फरवरी 17 -- जिले के मॉडल स्कूल में नामांकन को 20 तक करें ऑनलाइन आवेदन 11 मार्च को होगी प्रवेश परीक्षा, मेधा सूची के आधार पर होगा नामांकन विद्यार्थियों को नौवीं कक्षा से ही नीट, जेईई व अन्य प्रतियोगिताओं की करायी जाएगी तैयारी फोटो : बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में सात निश्चय योजना-3 के जिले के हर प्रखंड में एक मॉडल स्कूल खोलने का निर्णय लिया गया है। इन हाईस्कूलों में नामांकन प्रवेश परीक्षा के आधार पर लिया जाएगा। इस स्कूल में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से ही पढ़ाई शुरू करायी जानी है। मॉडल स्कूल में नौवीं कक्षा में नामांकन कराने के लिए 20 फरवरी तक वेबसाइट https.//scert-bihar-gov-in ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। माध्यमिक शिक्षा डीपीओ नेहा रानी ने बताया कि 11 मार्च को प्रवेश परीक्षा ली जाएगी। मेधा सूची के आधार पर छात्रों का चयन कि...