मोतिहारी, मई 26 -- मोतिहारी। बिहार का नंबर वन आपका अपना अखबार 'हिन्दुस्तान' हर साल की तरह इस साल भी पूर्वी चंपारण जिले के 300 से अधिक होनहार छात्र-छात्राओं को बुधवार को प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित करेगा। मुख्य अतिथि एसएसबी 71 वीं बटालियन के कमांडेंट प्रफुल्ल कुमार सिंह होंगे। वहीं, विशिष्ट अतिथि में मोतिहारी नगर निगम के आयुक्त आशीष कुमार,आईएमए के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.आशुतोष शरण, महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के चीफ प्रोक्टर प्रो.प्रसुन्न दत्त सिंह व डीईओ राजन कुमार गिरि रहेंगे। हिन्दुस्तान प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन बुधवार, 27 मई को सुबह 10.30 बजे अमर रिजॉर्ट ,जानपुर-स्टेशन रोड मोतिहारी में होगा। छात्र-छात्राओं का निबंधन सुबह 8.30 बजे से शुरू होगा। यह भी पढ़ें- जिले के मेधावी बच्चों को हिन्दुस्तान आज करेगा सम्मानित छात्र-छ...