मिर्जापुर, जनवरी 10 -- मिर्जापुर। मिर्जापुर विद्युत वितरण मंडल के मुख्य अभियंता मनोज सोनकर और अधीक्षण अभियंता देवेंद्र पचौरिया का पॉवर कारपोरेशन के चेयरमैन ने तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया है। जिले के दोनों महत्वपूर्ण अधिकारियों के अचानक हुए तबादले से पॉवर महकमें की सियासत गरमा गया है। दोनों अधिकारियों को क्यों हटाया गया फिलहाल इस बारे में स्पष्टकारण सामने नहीं आई है। दिसंबर माह में कम राजस्व वसूली के आरोप में नगरीय विद्युत विरतणर खंड के अधिशासी अभियंता मनीष श्रीवास्तव का हेडक्वार्टर से अटैच किया गया था। इसी के साथ नये अधीक्षण अभियंता के रूप में शुक्रवार को रंजीत कुमार चौधरी ने कार्यभारण किया। मुख्य अभियंता के स्थान पर अभी किसी की तैनाती नहीं हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...