फरीदाबाद, मार्च 26 -- फरीदाबाद। स्मार्ट सिटी के निजी स्कूल हरियाणा शिक्षा निदेशालय के आदेश को लेकर भी गंभीर नहीं है। निदेशालय ने 31 मार्च तक सभी निजी स्कूलों से फॉर्म-6 बैलेंस शीट के साथ जमा कराने के आदेश दिए। मार्च को समाप्त हाेने में अब एक सप्ताह से भी कम समय रह गया है और 25 मार्च तक जिले के 1372 में से केवल 120 स्कूलों ने ही फॉर्म-6 जमा किया है। इनमें भी अधिकांश हरियाणा बोर्ड के स्कूल हैं, जबकि सीबीएसई से जुड़े स्कूलों ने हर साल की तरह इस बार भी इसमें रुचि नहीं दिखाई। इस फार्म में स्कूलों को बताना होता है कि उन्होंने किस मद में कितनी फीस बढ़ाई। इसे लेकर शिक्षा निदेशक ने 26 मार्च गुरुवार को जिला शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखकर निर्देश दिए हैं कि सभी स्कूलों से 31 मार्च तक फॉर्म-6 जमा कराना सुनिश्चित करने के आदेश दिए हैं। वहीं हरियाणा अभिभा...