औरैया, अप्रैल 8 -- औरैया, संवाददाता। जिले के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। औरैया मेडिकल कॉलेज चिचोली में जल्द ही सीए 19-9 ट्यूमर मार्कर की जांच शुरू होने जा रही है। यह जांच खासतौर पर पैंक्रियाटिक (अग्न्याशय) कैंसर की पहचान में महत्वपूर्ण मानी जाती है। अभी तक इस जांच के लिए मरीजों को कानपुर, लखनऊ या अन्य बड़े शहरों का रुख करना पड़ता था, जिससे समय और धन दोनों की अतिरिक्त लागत आती थी। सीए19-9 एक विशेष प्रकार का प्रोटीन होता है, जो रक्त में पाया जाता है। पैंक्रियाटिक कैंसर होने पर इसकी मात्रा सामान्य से अधिक बढ़ जाती है। चिकित्सकों के अनुसार, इस जांच के जरिए कैंसर की स्थिति का आकलन करने, उपचार की प्रभावशीलता देखने और बीमारी की प्रगति पर नजर रखने में काफी मदद मिलती है। मेडिकल कॉलेज प्रशासन के मुताबिक, जांच शुरू होने से जिले और आसपास के क्षेत्रों...