गोपालगंज, अप्रैल 22 -- गोपालगंज।भीषण गर्मी के बावजूद जिले में फिलहाल भू-गर्भीय जलस्तर सामान्य बना हुआ है। भोरे प्रखंड को छोड़ अधिकांश प्रखंडों में जलस्तर 10 से 11 फीट के बीच है। हालांकि विभाग के अनुसार मार्च की तुलना में अप्रैल में जलस्तर में करीब 5 से 6 इंच की गिरावट दर्ज की गई है। लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के अनुसार छह प्रखंडों से होकर गुजरने वाली गंडक नदी, गंडक नहर तथा जल-जीवन-हरियाली योजना के तहत बने तालाब जलस्तर को सामान्य बनाए रखने में अहम साबित हो रहे हैं। विभाग द्वारा छह अप्रैल को किए गए जलस्तर मापन के अनुसार भोरे प्रखंड में 12.9 फीट जलस्तर दर्ज किया गया। यह भी पढ़ें- तापमान बढ़ने से भभुआ में दो से ढाई फुट खिसका जलस्तर इसके अलावा कटेया में 11.10 फीट, मांझागढ़ में 11.5 फीट और सदर प्रखंड में 11.4 फीट जलस्तर पाया गया। वहीं बरौली औ...