दरभंगा, अप्रैल 3 -- दरभंगा। जिले के बहादुरपुर, बेनीपुर एवं बिरौल स्थित बुनियाद केन्द्रों पर समाज कल्याण विभाग, सक्षम एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आगामी छह अप्रैल से एक माह तक नि:शुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा वितरण शिविर का आयोजन किया जाएगा। बुनियाद केन्द्र, बहादुरपुर की जिला प्रबंधक लक्ष्मी कुमारी सोनी ने बताया कि इस विशेष शिविर के अन्तर्गत किसी भी आयु वर्ग, जाति एवं समुदाय के व्यक्तियों की आंखों की समुचित जांच (स्क्रीनिंग) की जाएगी तथा आवश्यकतानुसार उन्हें नि:शुल्क चश्मा उपलब्ध कराया जाएगा। शिविर लगातार एक माह तक संचालित रहेगा, जिससे अधिक से अधिक लोग इस सुविधा का लाभ उठा सकें। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में इस शिविर का लाभ उठाने की अपील की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.