मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 31 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। जिले के बाल भवन के बच्चों की प्रस्तुति ने देशभर में तीसरा स्थान पाया है। राष्ट्रीय बाल भवन नई दिल्ली द्वारा आयोजित युवा पर्यावरणविद सम्मेलन में मदर टेरेसा बाल भवन के तीन बच्चे भाव्या, सोनम और अलीशा आनंद झा ने भाग लिया। इस आयोजन में बच्चों ने 'बीट द प्लास्टिक' विषय पर स्किट प्रस्तुत किया। इस नाटक में मदर टेरेसा बाल भवन मुजफ्फरपुर के बच्चों ने संपूर्ण भारत के बाल भवनों में तृतीय स्थान पाया। बच्चों ने प्लास्टिक के दुष्प्रभाव को इस नाटक के माध्यम से दिखाने के साथ ही जागरूकता फैलाया। धरती माता, प्लास्टिक रावण एवं आम आदमी द्वारा इसके उपयोग को बहुत ही रोचक तरीके से प्रस्तुत किया गया। पिछले वर्ष औरंगाबाद, महाराष्ट्र में आयोजित युवा पर्यावरणविद सम्मेलन में भी मदर टेरेसा बाल भवन मुजफ्फरपुर के ...