आजमगढ़, मार्च 15 -- आजमगढ़, संवाददाता। निागरिक पुलिस सब इंस्पेक्टर पद की भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन रविवार की पहली पारी की परीक्षा सख्त सुरक्षा के बीच रही है। सभी परीक्षा केंद्रों पर सघन तलाशी के बाद ही अभ्यर्थियों को गेट के अंदर प्रवेश करने दिया गया। नकल विहिन परीक्षा के लिए सेक्टर/स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।उप्र पुलिस उप निरीक्षक नागरिक पुलिस के पदों पर सीधी भर्ती की लिखित परीक्षा दो दिन दो-दो पालियों में हो रही है। इस परीक्षा के लिए जिले में कुल 12 केंद्र बनाए गए हैं। प्रत्येक पाली में 5040 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। एडीएम प्रशासन राहुल विश्वकर्मा ने बताया कि पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से शुरू हुई जो दोपहर 12 बजे तक चलेगी। पहली पाली की परीक्षा में सभी केंद्रों पर सघन तलाशी के बाद ही अभ्यर्थियों को अंदर प्रवेश करने दिया गया। वह...