बदायूं, अप्रैल 22 -- बदायूं। नए शैक्षणिक सत्र के आगाज के साथ ही निजी स्कूलों में नामांकन की होड़ मच गई है। शहर और ग्रामीण इलाकों में गली-मोहल्लों में खुले अंग्रेजी माध्यम के स्कूल आकर्षक विज्ञापनों और कम फीस का लालच देकर अभिभावकों को लुभा रहे हैं। हालांकि, इनमें से कई संस्थान बिना किसी मान्यता के संचालित हो रहे हैं। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने ऐसे फर्जी स्कूलों पर नकेल कसने और बच्चों का भविष्य सुरक्षित करने के उद्देश्य से अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर मान्यता प्राप्त विद्यालयों की सूची और डेटा अपडेट कर दिया है।अक्सर देखा जाता है कि कई स्कूल बोर्ड लगा लेते हैं और बच्चों का प्रवेश भी कर लेते हैं, लेकिन उनके पास आवश्यक मान्यता नहीं होती। यह भी पढ़ें- विद्यार्थियों शिक्षकों की ऑनलाइन दर्ज करें उपस्थिति ऐसे स्कूलों द्वारा जारी किए गए प्रमाण पत्र या मा...