छपरा, मई 3 -- छपरा, हमारे संवाददाता l जिले में हत्या, बलात्कार, पॉक्सो एक्ट, एससी-एसटी एक्ट, आर्म्स एक्ट, लूट, डकैती, शराब माफिया और भू-माफिया जैसे संगीन अपराधों में शामिल वांछित अभियुक्तों को पुलिस चिन्हित कर रही है।

अभियान का उद्देश्य सीनियर एसपी विनीत कुमार के निर्देश पर चल रहे इस अभियान में विशेष रूप से उन अपराधियों को निशाने पर लिया गया है, जो लंबे समय से फरार हैं और न्यायालय में आत्मसमर्पण नहीं कर रहे हैं। ऐसे अभियुक्तों के खिलाफ सख्ती बढ़ाते हुए पुलिस उनके घरों पर इश्तेहार चिपका रही है। इन नोटिसों के माध्यम से स्पष्ट चेतावनी दी जा रही है कि यदि वे शीघ्र आत्मसमर्पण नहीं करते हैं, तो उनके विरुद्ध आगे और कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह अभियान केवल गिरफ्तारी तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य अपराधि...