खगडि़या, अप्रैल 29 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि जिले में प्रधान शिक्षक अपने आवंटित प्राइमरी स्कूलों में 30 अप्रैल तक योगदान देने का समय है। दूसरे चरण के लिए 95 प्रधान शिक्षकों को प्राइमरी स्कूल आवंटित किए गए थे। जिसके तहत आवंटित स्कूलों में योगदान देने के लिए गत 21 व 22 अप्रैल तक स्कूल पदस्थापन लेटर, योगदान पत्र व औपबंधिक नियुक्तिपत्र वितरण की गई। इन प्रधान शिक्षकों को 30 अप्रैल तक आवंटित प्राइमरी स्कूलों में प्रधान शिक्षक के पद पर योगदान देने का समय निर्धारित रखा गया। वहीं जिले में दर्जनभर हेडमास्टर को माध्यमिक स्कूल आवंटित की गई थी। जिसे आरडीडीई स्तर से योगदान लेटर बांटा गया। इन्हें भी 30 अप्रैल तक योगदान देने का समय है। इधर सूत्रों की मानें तो पसंद के प्रखंड अंतर्गत स्कूल आावंटित नहीं होने की स्थिति में कई शिक्षक आवंटित प्राइमरी स्कूल में ...