चाईबासा, मई 30 -- चाईबासा।जिले के पांच बच्चे को सदर अस्पताल के द्वारा एचआईवी संक्रमित खून चढ़ाने मामले में शनिवार को ज़िले के पूर्व सिविल सर्जन डॉ,शुसांतो मांझी और ब्लड बैंक के पूर्व प्रभारी डा,दिनेश सवैया की अग्रिम जमानत को सीजेएम की अदालत ने आस्वीकार कर दिया है। उक्त मामले में ब्लड बैंक के पूर्व टेक्नीशियन मनोज कुमार जेल में पहले से बंद है । उक्त लोगों के खिलाफ सदर थाना में मामला उस समय हाई कोर्ट के आदेश पर दर्ज कराया गया था।सदर अस्पताल परिसर में स्थित ब्लड बैंक के द्वारा अक्टूबर 2025 को थैलीसीमिया पीड़ित पांच बच्चों को एचआईवी संक्रमित ब्लड चढ़ा दिया गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...