अंबेडकर नगर, मार्च 6 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। जिले के महरुआ बाजार निवासी पुरु दुबे ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) 2025 की परीक्षा में 86वीं रैंक हासिल कर आईएएस बनने का गौरव प्राप्त किया है। उनकी इस सफलता से जिले में खुशी की लहर दौड़ गई है। परिजनों, मित्रों और क्षेत्र के लोगों ने उन्हें बधाई दी है और उनकी उपलब्धि पर गर्व जताया है। पुरु दुबे के पिता संजय दुबे सिद्धार्थनगर जिले के रत्नसेन इंटर कॉलेज बांसी में प्रधानाचार्य हैं, जबकि उनकी माता गृहिणी हैं। पुरु ने कड़ी मेहनत और लगन के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। खास बात यह है कि उन्हें तीसरे प्रयास में सफलता मिली है। इससे पहले दो बार उन्होंने यूपीएससी की परीक्षा में इंटरव्यू तक का सफर तय किया था, लेकिन अंतिम सूची में जगह नहीं बना सके थे। लगातार प्रयास और दृढ़ संकल्प के चलते आखिरकार उन्होंने इ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.