हाजीपुर, जून 10 -- हाजीपुर। संवाद सूत्र जिले में स्थित पीएमश्री विद्यालयों की व्यस्था अब और सुदृढ़ होगी। वैशाली जिले के पीएम श्री स्कूलों की कार्यप्रणाली अब राज्यस्तरीय जांच के दायरे में आएगी। भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के निर्देश पर बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के राज्य परियोजना निदेशक नवीन कुमार ने सभी जिलों के जिला शिक्षा पदाधिकारी और जिला कार्यक्रम पदाधिकारी को पत्र भेजकर 12 जून और 13 जून को पीएमश्री विद्यालयों के निरीक्षण-समीक्षा का आदेश दिया है। विद्यालयों की समीक्षा होगी। यह भी पढ़ें- अपर राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी स्कूलों का लेंगे जायजानिरीक्षण प्रक्रिया भारत सरकार के सचिव, शिक्षा विभाग ने 09 जून को आदेश जारी कर राज्य नामित निरीक्षकों को जिले आवंटित किए हैं। राज्य परियोजना निदेशक ने जिला को दिए आदेश में स्पष्ट किया है कि दोनों ति...