धनबाद, जुलाई 12 -- धनबाद के 16 सरकारी पीएमश्री विद्यालय समेत राज्य के 363 पीएमश्री स्कूलों की स्थलीय जांच होगी। राज्य मुख्यालय के निर्देश पर धनबाद में शनिवार को पीएमश्री स्कूलों की जांच शुरू हो गई है। स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग के अवर सचिव सुरेश रजक धनबाद पहुंचे। टीम शनिवार को प्लस टू उच्च विद्यालय बिराजपुर गोविंदपुर पहुंची। उन्होंने विद्यालय में पानी, शौचालय, परिसर की साफ सफाई, किचेन गार्डन तथा बच्चों की उपस्थिति शिक्षकों की रिक्ति, विज्ञान लैब, गणित लैब, लाइब्रेरी विद्यालय की कक्षाओं, पानी की व्यवस्था बच्चों का एकेडमिक उपलब्धि की जानकारी ली। मौके पर एडीपीओ आशीष कुमार, विद्यालय प्रभारी अरुण कुमार समेत अन्य मौजूद थे। जल्द ही जिले के 15 अन्य पीएमश्री स्कूलों की भी जांच होगी।

राज्य स्तरीय अधिकारी को जांच की जिम्मेवारी स्कूली शिक्षा व स...