छपरा, अप्रैल 23 -- फोटो 18 अपने बच्चों को इलाज के लिए एंबुलेंस से लेकर जाते परिजन छपरा ,हमारे संवाददाता। मुख्यमंत्री बाल हृदय योजना के तहत सारण जिले के पांच बच्चों को बेहतर इलाज के लिए अहमदाबाद भेजा गया है, जहां उनका नि:शुल्क हृदय ऑपरेशन किया जाएगा। अहमदाबाद भेजे गए बच्चों में अजय कुमार (7 वर्ष), लक्ष्मी कुमारी (2 वर्ष), कालूराम (15 वर्ष), निशा खातून (11 वर्ष) और मोहित कुमार (14 वर्ष) शामिल हैं। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत चिन्हित इन बच्चों को पहले एंबुलेंस से छपरा से पटना लाया गया। इसके बाद सभी को हवाई मार्ग से अहमदाबाद रवाना किया गया। बच्चों के साथ उनके अभिभावकों को भी भेजा गया है, ताकि इलाज के दौरान उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो। सिविल सर्जन डॉ. राजकुमार चौधरी ने कहा कि यह योजना राज्य सरकार की संवेदनशील और दूरदर्श...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.