सिमडेगा, फरवरी 8 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। जिले के पांच पुलिस पदाधिकारियों के रिटायर्ड होने पर रविवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। मौके पर एसपी श्रीकांत एस खोटरे, एसडीपीओ बैजु उरांव सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे। मौके पर एसपी ने सभी रिटायर्ड पुलिस अधिकारियों के उज्जवल भविष्य की कामना देते हुए उन्हें कार्य के प्रति ईमानदार बताया। उन्होंने रिटायर्ड पुलिस अधिकारियों के स्वास्थ्य रहने की कामना करते हुए शुभकामना दी। साथ ही सेवानिवृत पदाधिकारियों के योगदान की सराहना की और कहा कि वे हमेशा पुलिस विभाग से जुड़े रहेंगे। रिटायर्ड होने वाले पुलिस पदाधिकारियों में एएसआई जितेंद्र कुमार सिंह, सुधीर कुमार, ताराचंद पासवान, संतोष कुमार सिंह, सहदेव प्रसाद शामिल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.