बक्सर, मई 28 -- तैयारी पूरी मतदान के लिए पार्षदों को पहचान-पत्र लाना अनिवार्य चुनाव को लेकर नप सभाकक्ष में बनाए गए तीन टेबल बक्सर, हिन्दुस्तान टीम। जिले के सभी नगर निकायों में शुक्रवार यानी आज सशक्त स्थायी समिति के सदस्य पदों के लिए वोट डाले जाएंगे। इसके लिए बक्सर व डुमरांव नगर परिषद के अलावा चौसा, इटाढ़ी व ब्रह्मपुर नगर पंचायत कार्यालय में सभी प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई है। यह भी पढ़ें- आज होगा सभी पांचों नगर निकायों में सशक्त स्थाई समिति के सदस्यों का निर्वाचन चुनाव की प्रक्रिया पांच सदस्यों वाली बक्सर नगर परिषद के सशक्त स्थायी समिति के लिए सभी 42 वार्ड पार्षद इस चुनाव में पूरे उत्साह के साथ भाग लेंगे। हालांकि मुख्य पार्षद और उपमुख्य पार्षद को इस चुनाव से दूर रखा गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, इन्हीं 42 वार्ड पार्षदों में से ही...