जिले के पांच गैस एजेंसियों पर हुई छापेमारी, वितरण व्यवस्था की ली गयी जानकारी
अररिया, मई 20 -- अररिया, वरीय संवाददाता एलपीजी आपूर्ति को लेकर जिला प्रशासन गंभीर है। बुधवार को भी गठित टीम के अधिकारियों ने जिले के पांच गैस एजेंसियों में छापेमारी की। इस दौरान वहां उपलब्ध गैस व वितरण व्यवस्था की जानकारी ली। यह जानकारी जिला जनसंपर्क पदाधिकारी शंभू रजक ने दी। बताया कि जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति को सुचारू, पारदर्शी एवं प्रभावी बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। जिला प्रशासन द्वारा प्रत्येक पंचायत में पंचायत सरकार भवन एवं पंचायत भवनों में गैस वितरण के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। वहीं शहरी क्षेत्रों में नगर पंचायत एवं नगर परिषद के अंतर्गत तीन-तीन वार्डों का क्लस्टर बनाकर कंट्रोल रूम संचालित किए जा रहे हैं, ताकि उपभोक्ताओं को आसानी से गैस उपलब्ध हो सके। बताया कि उपभोक्ताओं क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.