मिर्जापुर, जनवरी 12 -- मिर्जापुर। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर रविवार को जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्र के 22 सौ से अधिक मतदान केंद्रों पर मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण के बाद तैयार की गई ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल नामों को पढ़कर सुनाया गया। जिले के मतदान केंद्रों पर इस दौरान बीएलओ और बूथ लेवल एजेंट भी मौजूद रहे। मतदाता सूची में 15 लाख 67 हजार 516 मतदाताओं के नाम शामिल है। 83 हजार 24 ऐसे मतदाता हैं जिनका वर्ष-2003 की मतदाता सूची में नाम शामिल है, लेकिन उन्हें ट्रेस नहीं किया जा सका। निर्वाचन कार्यालय से इन मतदाताओं को नोटिस जारी कर साक्ष्य के साथ एसआईआर फार्म जमा करने का निर्देश दिया जाएगा। ड्राफ्ट मतदाता सूची से 53 हजार 833 मृत मतदाताओं का नाम भी हटा दिया गया है। वहीं, मझवां विधानसभा के ईआरओ/ एसडीएम सदर गुलाब चंद्र ने कम्पोजिट विद्यालय...