पूर्णिया, सितम्बर 10 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। समाज में मरणोपरांत नेत्रदान को लेकर एक ऐतिहासिक और प्रेरणादायक अध्याय जुड़ गया है। प्रोफेसर कॉलोनी रामबाग निवासी कृष्ण मोहन प्रसाद साह और उनकी स्वर्गीय पत्नी विभा देवी जिले के ऐसे पहले दंपती बन गए हैं, जिनका मरणोपरांत नेत्रदान कराया गया है। उल्लेखनीय है कि स्व. विभा देवी का नेत्रदान 4 सितंबर 2024 को परिजनों की सहमति से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ था। इस पुनीत परंपरा और मानवीय सोच को आगे बढ़ाते हुए परिवार ने दोनों पति-पत्नी का नेत्रदान सुनिश्चित कर जिले में समाजसेवा और दृष्टिदान की एक नई मिसाल कायम की है। इस मानवीय पहल में स्व. विभा देवी एवं कृष्ण मोहन प्रसाद साह के पुत्र पवन कुमार साह व दीपक कुमार, पुत्रवधू प्रीति देवी व रेखा देवी तथा पुत्री बेबी देवी (पति अबधेश कुमार) व पिंकी देवी (पति ...