खगडि़या, अगस्त 14 -- खगड़िया । एक प्रतिनधि जिले के पसराहा में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रचार-प्रसार और लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन एवं ऊर्जा विभाग द्वारा क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में गुरुवार को परबत्ता प्रखंड के झंझरा ग्रिड परिसर से एक जागरूकता सोलर रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। विद्युत आपूर्ति विभाग के कनीय अभियंता (जेई) देवेंद्र कुमार ने हरी झंडी दिखाकर इस रथ को रवाना किया। यह सोलर रथ झंझरा ग्रिड से जुड़े पसराहा, सोनडीहा, शेर चकला, महदीपुर, बन्देहरा और सातों समेत अन्य ग्रामीण क्षेत्रों का सघन भ्रमण करेगा। यह भी पढ़ें- पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली के लिए जागरूकता रथ रवाना विभागीय अधिकारियों के अनुसार लोगों को घरों की छतों पर सोलर रूफटॉप सिस्टम स्थापित करने के लिए प्रेरित...