मधुबनी, जुलाई 20 -- मधुबनी, नगर संवादाता। जिले के किसानों के लिए खुशी की खबर है। अब किसानों को जैव खेती के उपादन के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।

प्राकृतिक खेती के लिए केंद्र की स्थापना डीएम आनंद शर्मा के निर्देश के आलोक में स्थानीय स्तर पर प्राकृतिक उर्वरकों के उत्पादन और आपूर्ति एवं प्राकृतिक खेती के सफल क्रियान्वयन के लिए जिले के पंडौल, बाबूबरही एवं खुटौना प्रखंड में एक-एक प्राकृतिक खेती जैव उपादान संसाधन केंद्र की स्थापना की जायेगी। जैव उपादान संसाधन केंद्र के माध्यम से प्राकृतिक खेती अपनाने वाले प्रशिक्षित इच्छुक किसानों और उन किसानों को सहायता प्रदान करना है, जो स्वयं तैयार करने की स्थिति में नहीं हैं।

राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन योजना राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन योजना के अन्तर्गत प्राकृतिक खेती को सफलतापूर्वक अपनाने के लिए पशु और पौध...