चंदौली, मार्च 25 -- चंदौली। इलाहाबाद उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार जिले के न्यायालयों में आगामी 26 मार्च को रामनवमी का अवकाश घोषित किया गया था। लेकिन अब उच्च न्यायालय के आदेश पर 27 मार्च शुक्रवार को रामनवमी का अवकाश घोषित कर दिया गया है। इससे उक्त तिथि को जिले के न्यायालय बंद रहेंगे। उच्च न्यायालय ने 26 मार्च गुरुवार को न्यायालय खोलने और न्यायिक कार्य सम्पन्न कराने के लिए न्यायिक अधिकारियों को निर्देश दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...