मुजफ्फरपुर, जुलाई 31 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। जिले के नौ लाख बच्चों की आंखों की जांच होगी। बिहार शिक्षा परियोजना ने इसको लेकर निर्देश दिया है। राष्ट्रीय अंधापन नियंत्रण कार्यक्रम के तहत विद्यालयों में आई स्क्रीनिंग कार्यक्रम का संचालन होना है। यह भी पढ़ें- दिव्यांग बच्चों की समय पर पहचान का निर्देशकार्यक्रम के लिए करार इसके लिए बिहार शिक्षा परियोजना परिषद एवं साइटसेवर इंडिया, बिहार के बीच करार हुआ है। जिले के सरकारी विद्यालयों में वर्ष 2026 से 2029 तक इसका संचालन होगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में दृष्टिदोष की पहचान कर आवश्यकतानुसार निःशुल्क चश्मा उपलब्ध कराना तथा गंभीर नेत्र रोगों से ग्रसित बच्चों का उचित इलाज कराना है।पहले चरण में जांच जिले के चार प्रखंड़ में पहले चरण में होगी जांच : कार्यक्रम के प्रथम चरण में वित्...