जिले के नेताओं को पार्टी में शामिल करने पर उठाए सवाल
रामपुर, अगस्त 5 -- रामपुर। समाजवादी पार्टी (सपा) के नगर अध्यक्ष आसिम राजा ने सपा सांसद मोहिबुल्लाह नदवी पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सांसद द्वारा स्वार-टांडा के तीन व्यक्तियों को पार्टी में शामिल कराना संगठन की परंपरा और व्यवस्था के खिलाफ है। आसिम राजा ने इन व्यक्तियों को मोहम्मद आज़म खान का विरोधी बताया। मंगलवार दोपहर सपा कार्यालय में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान आसिम राजा ने कहा कि पांच दिन पहले दिल्ली में सपा प्रमख अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव की मौजूदगी में इन तीन लोगों को पार्टी में शामिल किया गया था। उन्होंने इस कदम को अनुचित प्रक्रिया करार दिया। आसिम राजा के अनुसार, किसी भी व्यक्ति को पार्टी में शामिल करने या बाहर करने का अधिकार केवल संगठन और जिलाध्यक्ष का होता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि रामपुर के सांसद मोहिबुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.