कोडरमा, अप्रैल 22 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कोडरमा अभिभावक संघ ने निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ 21 अप्रैल को झुमरी तिलैया में प्रतिवाद मार्च निकाला। इसका नेतृत्व अभिभावक संघ के अध्यक्ष संजय साजन ने किया। मौके पर अभिभावक संघ की मांगो के समर्थन में विभिन्न दलों के लोग भी सड़क पर उतरे और जिला प्रशासन से शीघ्र निजी स्कूलों की स्कूल फीस में प्रति वर्ष बढ़ोतरी मामले की जांच कराने की मांग की गई। इस दौरान विभिन्न मांगों को लेकर तख्तियां, बैनर-पोस्टर में कई श्लोगन भी लिखे गए थे। मार्च झूमरी तिलैया के महाराणा प्रताप चौक से निकल झंडा चौक पहुंची जहां सभा में तब्दिल हुई। यह भी पढ़ें- अधिक फीस की शिकायतों के निस्तारण में देरी से अभिभावक नाराज अध्यक्षता सचिव भानु प्रताप सिंह व संचालन मोहम्मद सद्दाम ने किया। सभा को संजय पासवान, छात्र नेता मनोज ...