चंदौली, जून 4 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) की ओर से शहरी पथ विक्रेताओं के लिए लोक कल्याण मेले का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन केंद्र की महत्वाकांक्षी योजना पीएम स्वनिधि के छह साल पूरे होने पर जिले के सभी नगर निकायों में आयोजित होंगे। इस उपलक्ष्य में जून माह में स्वनिधि महोत्सव जनपद स्तर पर होगा।लोक कल्याण मेले का आयोजन जनपद के सभी नगर निकायों में एवं विशेष स्वनिधि कैंपों का आयोजन सेन्सस टाउन में कराया जा रहा है। योजना को अब केवल शहरी क्षेत्रों में रोजगार करने वाले पथ विक्रेताओं के दायरे से बढाकर जनपद के 6 सेन्सस टाउन में भी विस्तृत किया गया है। यह भी पढ़ें- पथ विक्रेताओं को मिलेगा 15 हजार रुपये का ऋण इसमें दुलहीपुर, सतपोखरी, मढ़िया, बहादुरपुर और चौरहट नियमताबाद ब्लाक से और सकलडीहा को सकलडीहा ब्लाक शामिल किया गया...