आरा, जून 7 -- -प्रत्येक माह के पहले और तीसरे मंगलवार को लगेगा सहयोग शिविर -आरा, पीरो, बिहिया, गड़हनी, शाहपुर, जगदीशपुर व कोईलवर में शिविर आरा,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जन शिकायतों के प्रभावी समाधान के लिए सहयोग शिविर को नगर निकायों में भी आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।

सहयोग शिविर की व्यवस्था नगर निकायों मे सहयोग शिविर प्रत्येक माह के पहले और तीसरे मंगलवार को आयोजित किया जायेगा। डीएम ने आरा नगर निगम के नगर आयुक्त, नगर परिषद् व नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारियों को आदेश दिया है कि रोस्टर के अनुसार सहयोग शिविर की सभी जरूरी तैयारी व व्यवस्था कराते हुए शिविर का आयोजन समय पर करायेंगे। इसके लिए नोडल पदाधिकारी भी बनाये गये हैं।

वार्डों में शिविर का आयोजन आरा में वार्ड एक और दो के लिए सहयोग शिविर सिंगही स्कूल में लगेगा। इसके नोडल पदाधिकारी द...