औरंगाबाद, अप्रैल 21 -- हड़ताल समाप्त कर कार्य पर लौटने के आदेश का अनुपालन नहीं करने के मामले में दो राजस्व कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है। बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ, गोप गुट के जिलाध्यक्ष और हसपुरा अंचल कार्यालय के राजस्व कर्मचारी विनय कुमार तथा इसी संघ के जिला सचिव तथा रफीगंज अंचल के राजस्व कर्मचारी मुकेश कुमार को निलंबित कर दिया गया है। औरंगाबाद की डीएम अभिलाषा शर्मा ने इस संबंध में मंगलवार को आदेश जारी किया। बताया गया कि राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के प्रधान सचिव के द्वारा राजस्व कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल के साथ 8 अप्रैल को एक बैठक हुई थी। इसमें सभी कर्मचारियों को हड़ताल समाप्त कर अपने कर्तव्य पर वापस योगदान करने का निर्देश दिया गया था। इसकी जानकारी जिला स्तर पर सभी संबंधित कर्मचारियों को उपलब्ध कराई गई थी। इसके बाव...