मिर्जापुर, जनवरी 8 -- मिर्जापुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा ने कानून व्यवस्था को चुस्त बनाए रखने की दृष्टि से गुरुवार दो निरीक्षक समेत 29 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किए हैं। एसएसपी ने निरीक धनंजय कुमार राय को शहर कोतवाली से थाना साइबर क्राइम, निरीक गिरधारी सिंह को विन्ध्याचल से अपराध शाखा (विवेचना सेल) भेजा गया है l वहीं उपनिरीक्षक राम आशीष प्रभारी चौकी पैड़ापुर को थाना अहरौरा, lउनिरीक्षक रणविजय सिंह पुलिस लाइन्स से सह प्रभारी सोशल मीडिया सेल, उनिरीक्षक आशुतोष शुक्ला प्रभारी चौकी कजरहाट, थाना चुनार से प्रभारी चौकी नारायणपुर, थाना अदलहाट स्थानांतरित किया गया है l इसके अलावा बीस अन्य उप निरिक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है l

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...