भदोही, अप्रैल 2 -- भदोही, संवाददाता। जिले के दो निरीक्षक पुलिस उपाधीक्षक के पद पर पदोन्नत हुए हैं। पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने स्टार लगाकर बधाइयां दीं। ज्येष्ठता के आधार पर जनपद में नियुक्त दो निरीक्षकों विश्वज्योति राय एवं श्री सुनील कुमार सिंह का पदोन्नत बोर्ड द्वारा पुलिस उपाधीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसपी और सीओ प्रभात राय उनके कंधों पर स्टार लगाया। एसपी ने कहा कि उक्त क्षण उनके समर्पण, अनुशासन और उत्कृष्ट सेवा का सम्मान है, जो नई जिम्मेदारियों के साथ कानून व्यवस्था को और मजबूती प्रदान करेगा। जनता की समस्याओं को निस्तारित करने का आह्वान किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...