संभल, अप्रैल 8 -- जिले के पूर्व से संचालित कंपोजिट विद्यालयों के जीर्णोद्धार व आधुनिकीकरण की दिशा में पहल की गई है। इसके तहत विकास खंड बहजोई के कंपोजिट विद्यालय बेहटा जयसिंह तथा पंवासा के कंपोजिट विद्यालय, पीएमश्री धुरेटा को उच्चीकृत कर आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जाएगा। शासन स्तर से इन दोनों विद्यालयों के लिए कुल 105.91 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है, जिससे विद्यालयों के बुनियादी ढांचे को मजबूत किया जा सकेगा। जिला समन्वयक निर्माण सचिन सक्सेना ने बताया कि कंपोजिट विद्यालय बेहटा जयसिंह में दो अतिरिक्त कक्षा कक्षों के निर्माण के साथ मिड-डे मील (एमडीएम) शेड और गार्ड रूम का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए 65.080 लाख रुपये का बजट निर्धारित किया गया है। वहीं पीएमश्री विद्यालय धुरेटा में एक अतिरिक्त कक्षा कक्ष, एमडीएम शेड तथा गार्ड कक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.