जहानाबाद, अप्रैल 20 -- हिट वेव एवं अग्निकांडों से बचाव को प्रशासनिक तैयारियां तेज -39 क्रिटिकल घोषित पंचायतों पर विशेष ध्यान रखने का निर्देश जहानाबाद, कार्यालय संवाददाता। जिले में पिछले कुछ दिनों से जारी लू एवं अग्निकांड के संकट से निपटने को ले सोमवार को ग्राम प्लेक्स भवन में जिलाधिकारी डॉ. प्रीति की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पदाधिकारी के साथ बैठक कर जरूरी निर्देश दिए गए। डीएम ने सभी संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को जारी मानक संचालन प्रक्रिया के अनुरूप आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के लिए निर्देश दिया ताकि आगामी महीनों में संभावित भीषण गर्मी एवं लू के कारण होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं एवं जन-हानि को रोका जा सके। यह भी पढ़ें- जिले के दस स्वास्थ्य संस्थानों में क्विक रिस्पांस टीम का गठन स्वास्थ्य विभाग ने सभी प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्...