पूर्णिया, मार्च 24 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।अब केस डायरी तैयार करने के लिए आईओ कलम का सहारा नहीं ले रहे हैं, बल्कि उनकी उंगली लैपटॉप पर घूम रही है। जिले के हर थानों को क्राइम एण्ड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क सिस्टम यानि सीसीटीएनएस से जोड़ दिया गया है। हाल के वर्षों में ओपी एवं टीओपी से प्रोन्नत हुए थानों को इस प्रणाली से अलग रखा गया है। हालांकि मरंगा एवं मुफस्सिल थाना को आंशिक रूप से सीसीटीएनएस से जोड़ा गया है। यहां स्टेशन डायरी को अभी इस प्रणाली पर अपलोड किया जा रहा है। सीसीटीएनएस प्रणाली के शुरू होने से एफआईआर से लेकर केस डायरी एवं आरोपपत्र जैसे अहम दस्तावेज को अब सीसीटीएनएस पर अपलोड करना अनिवार्य हो गया है। यहां तक कि थानों की स्टेशन डायरी तक इस प्रणाली पर अपलोड हो रहे हैं। इससे महज एक क्लिक में विभागीय अधिकारी थाना से लेकर केस...