भागलपुर, मई 14 -- किशनगंज से शैलेश ओझा की रिपोर्ट एसपी संतोष कुमार के निर्देश पर अपराध नियंत्रण हेतु जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में बुधवार व गुरुवार को वाहन जांच अभियान चलाया गया।जानकारी के अनुसार बुधवार व गुरुवार को जिले के सभी चेक पोस्ट, गलगलिया चेक पोस्ट, अररिया जिले की सीमा में लगने वाली चेक पोस्ट आदि में वाहनों की जांच की गयी।इस दौरान वाहनों को रोकर उनके वाहन और डिक्की की जांच की गयी। पुलिस की टीम ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान शक के आधार पर वाहनों को रोककर वाहनों के कागजात, डिक्की आदि की जांच की गयी।वहीं कई वाहनों को जप्त कर थाना लाया गया और उनका चालान भी काटा गया। साथ ही कागजात नहीं दिखाने वाले वाहनों को थाना लाया गया। एसपी संतोष कुमार के निर्देश पर लगातार वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। आगे भी यह अभियान जारी रह...