मुजफ्फरपुर, अगस्त 13 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। जिले के तीन हजार स्कूलों में एक साथ तिरंगा यात्रा निकाली गई। लगभग छह लाख बच्चे इसमें शामिल हुए। बुधवार को शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों में तिरंगे की शान फहराती रही।स्कूली बच्चे हाथ में तिरंगा लेकर देशभक्ति का संदेश दे रहे थे। कई स्कूलों में इस मौके पर सजावट भी की गई। बच्चों ने गली मोहल्लों में पहुंचकर लोगों को स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहराने को लेकर जागरूक भी किया। शिक्षकों के नेतृत्व में बच्चों की टोली निकली। इस मौके पर स्कूलों में प्रतियोगिता भी कराई गई। प्रभातफेरी में शामिल होने वाले बच्चों-शिक्षकों ने तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर विभाग के पोर्टल पर अपलोड किया। यह भी पढ़ें- तिरंगे के साथ सड़कों पर उतरे बच्चे, गूंजे देशभक्ति के नारे शिक्षकों को इसका प्रमाणपत्र भी अपलोड करना थ...