अररिया, नवम्बर 27 -- अररिया,निज संवाददाता जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार ने जिले के तीन शिक्षकों को उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक कार्यों के लिए 'टीचर ऑफ द मंथ' अवॉर्ड से सम्मानित किया।सम्मानित शिक्षकों में राणा शाज़ी के एमएस बेलवा टापू टोला,अररिया, रंजिता शर्मा मध्य विद्यालय लक्ष्मीपुर और सद्दाम हुसैन उच्च माध्यमिक विद्यालय तारण शामिल हैं।डीईओ ने सम्मान कार्यक्रम में कहा कि ये शिक्षक अपने विद्यालयों में अनुशासन, नवाचारपूर्ण शिक्षण विधियों और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए विशेष प्रयास कर रहे हैं। इनकी कार्यशैली अन्य शिक्षकों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। सम्मान प्राप्त शिक्षकों ने कहा कि यह उपलब्धि उनके लिए जिम्मेदारी और प्रेरणा दोनों है,वे बच्चों की शिक्षा को और बेहतर बनाने का प्रयास जारी रखेंगे।डीईओ संजय कुमार ने इन शिक्षकों को शिक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.