जिले के तीन मुखिया होंगे सम्मानित
सहरसा, जून 1 -- सहरसा, हमारे प्रतिनिधि। राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 के तहत 3 जून को नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार समारोह में सहरसा जिले का भी प्रतिनिधित्व होगा।
प्रतिनिधियों का चयन समारोह में जिले के तीन पंचायत प्रतिनिधि शामिल होकर सहरसा का गौरव बढ़ाएंगे। बिहार राज्य पंचायत संसाधन संस्था के परियोजना निदेशक नवीन कुमार सिंह द्वारा जारी पत्र के अनुसार राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार समारोह में भाग लेने के लिए सहरसा जिले से नवहट्टा प्रखंड के मुरादपुर पंचायत के मुखिया राहुल झा, सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के खजूरी पंचायत के मुखिया संतोष कुमार सिंह तथा महिषी दक्षिण पंचायत के मुखिया पंकज कुमार सिंह का चयन किया गया है। तीनों प्रतिनिधि राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम में शामिल होंगे।
समारोह का उद्देश्य स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.